Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भावुक होकर गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने ऋषभ पंत के बारे में बोल ये बड़ी बात

खेल डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एक दिवसीय मैच में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने चेपॉक मैदान पर खेले गए मैच में 69 गेंदों में 71 रन बनाए।

बड़ा बदलाव: ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हुए विश्व कप खेलने वाले ये सात दिग्गज क्रिकेटर, टीम भारत से खेलेगी तीन वनडे

पंत की इस पारी से उनकी गर्लफे्रंड ईशा नेगी भी उनसे काफी प्रसन्न नजर आईं। इसके लिए ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक पोस्ट डालकर पंत को किंग बताया। ऋषभ पंत ने इसी साल ईशा नेगी के साथ अपने प्यार का खुलासा किया था।

अब रोहित शर्मा ने तोड़ दिया युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड

इंटीरियर डिजाइनर ईशा नेगी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि मेरे हमसफर, मेरे बेस्ट फे्रंड और मेरी जिंदगी का प्यार। इस पर पंत ने कमेंट किया लव यू। गौरतलब है कि पहले एक दिवसीय मैच में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दूसरा एक दिवसीय मैच कल खेला जाएगा।