Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल नीलामी आज: इन तीन भारतीय क्रिकेटरों पर लग सकती है बड़ी बोली

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के लिए आज कोलकाता में खिलाडिय़ों की नीलामी होगी। वैसे तो लगभग सभी टीमों के पास प्रमुख खिलाड़ी पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन आज कई ऐसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनपर बड़ी बोली लग सकती है। इन भारतीय खिलाडिय़ों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सभी को काफी प्रभावित किया है।

अब रोहित ने इस मामले में कोहली को छोड़ा पीछे, इस साल इन पांच बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

1. यशस्वी जायसवाल: 18 साल के इस युवा खिलाड़ी के नाम लिस्ट ए मैचों में दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम में शामिल यशस्वी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

2. प्रियम गर्ग: मौजूदा भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के अपने ही मैच में शतक लगाया था। उनका टी-20 मैचों में 133 का स्ट्राइक रेट है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

3. ईशान पोरेल: 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ईशान पोरेल अपनी तूफानी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सटीक बाउंसर और यॉर्कर मारने की क्षमता रखता है।