Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI: विराट कोहली की ‘स्पेशल 100’ क्लब में एंट्री, 4 भारतीय उनसे भी पहले पहुंचे

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और सीरीज जीत ली है। टीम इंडिया ने बुधवार को खेले गए तीसरे टी 20 मैच में वेस्टइंडीज को 67 रनों से हरा दिया। इस मैच में केएल राहुल ने 91, रोहित शर्मा ने 71 और विराट कोहली ने 70 रन बनाए। राहुल को मैन ऑफ द मैच और विराट मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

इसी के साथ विराट कोहली ने इस मैच के दौरान 'स्पेशल 100' के एक ऐसे क्लब में भी प्रवेश किया, जो हर क्रिकेटर का सपना हो सकता है। विराट कोहली दुनिया के उन कुछ क्रिकेटरों में से एक बन गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 अर्द्धशतक बनाए हैं। यह उनका 398 वां अंतरराष्ट्रीय मैच था, जिसमें टी 20, एकदिवसीय और टेस्ट तीनों फॉर्मेट थे। विराट ने इन मैचों की 441 पारियों में 21,355 रन बनाए हैं। इनमें 70 शतक और 100 अर्धशतक शामिल हैं।



दुनिया में केवल 16 खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 अर्धशतक बनाए हैं। इनमें चार भारतीय सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और एमएस धोनी शामिल थे। अब विराट कोहली भी 100 अर्द्धशतक बनाने वाले विशेष क्लब के सदस्य बन गए हैं। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने कुल 164, द्रविड़ ने 146, धोनी ने 108, गांगुली ने 107 और कोहली ने 100 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक बनाए हैं।



Herald