वर्ल्ड कप 2019 के बाद महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से दूरी बनाए हुए हैं। खबरों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपने प्रदर्शन के हिसाब से टी-20 विश्व कप 2020 में हिस्सा लेंगे। अगर महेंद्र सिंह धोनी t20 विश्वकप खेलते हैं तो शायद उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट को अलविदा भी कह सकते हैं। अगर महेंद्र सिंह धोनी t20 विश्व कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेते हैं तो उनकी जगह पर इन 4 खिलाड़ियों में से कोई एक भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की कमान संभालते हुए नजर आएगा।

1. ईशान किशन
झारखंड की तरफ से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम में जबरदस्त विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन लगातार लोगों की नजरों पर बने हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बाद ईशान किशन को टीम में आजमाया जा सकता है।

2. ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट टीम में वर्तमान समय में महेंद्र सिंह धोनी की जगह पर ऋषभ पंत को बार-बार मौके दिए जा रहे हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की ओर जगह पर ऋषभ पंत बार बार गलती कर रहे हैं अगर ऋषभ पंत ऐसी ही गलती करते रहे तो वाला अपने इस मुकाम को खो देंगे।

3. दिनेश कार्तिक
भारतीय क्रिकेट टीम के पुराने और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में दिनेश कार्तिक को मौके दिए जा सकते हैं। युवा और नए विकेटकीपर के बजाय दिनेश कार्तिक को महेंद्र सिंह धोनी की जगह पर विकेटकीपिंग के लिए शामिल रखा जा सकता है।

4. केएल राहुल
विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में ही जबरदस्त अनुभव रखने वाले केएल राहुल टी-20 विश्वकप के बाद महेंद्र सिंह धोनी की जगह पर टीम का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं। केएल राहुल को आने वाले समय में विकेटकीपिंग करने का जबरदस्त मौका मिल सकता है।
Herald