खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण का खिताबी मुकाबला किस दिन खेला जाएगा, इसकी तारीख सभी के सामने आ गई है।आईपीएल के 29 मार्च से शुरू होने वाले आगामी संस्करण का फाइनल मुकाबला 24 मई 2020 को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 29 मार्च 2020 खेला जाएगा।
भारत-श्रीलंका दूसरे टी-20 मैच में बने ये रिकॉर्ड, कोहली ने रचा इतिहास
इस बार मैचों का समय बदला जा सकता है। इसके तहत मैचों को साढ़े 7 बजे से शुरू किया जा सकता है। पहले मैच दिन में 4 बजे से और रात को 8 बजे से शुरू किए जाते थे।
संन्यास लेने के बाद इरफान पठान ने बताई भविष्य की योजनाएं
खबरों की मानें तो इस बार आईपीएल का 13वां संस्करण 57 दिन तक चलेगा। अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 45 दिनों में समाप्त होता था। बताया जा रहा है कि दोपहर को शुरू होने वाले मैच कम करने के लिए ही दिनों की संख्या में इजाफा किया गया है।