Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरमनप्रीत बनीं टी20 वर्ल्ड कप टीम की कप्तान

मोगा
 मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत कौर को 15 सदस्य टीम का कप्तान बनाया गया है इस संबंध में मोगा में हरमनप्रीत के घर में खुशी का माहौल है. हरमनप्रीत अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय महिला टीम की कमान संभालेंगी.

पिता ने बीसीसीआई को दिया धन्यवाद
हरमनप्रीत कौर के पिता नवदीप सिंह से ज़ी मीडिया संवाददाता ने खास बातचीत की. नवदीप सिंह ने कहा कि वे बीसीसीआई का धन्यवाद करते हैं कि उनकी बेटी को योग्य समझा और उस को कप्तान बनाया.

लड़कियों को नहीं मारना चाहिए
हरमन के पिता हरमंदर सिंह ने बताया ऑस्ट्रेलिया में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में कप्तानी करेंगे और उसके बाद वर्ल्ड कप के लिए भी कप्तान चुना गया है. उन्होंने ज़ी मीडिया के माध्यम से एक संदेश दिया है कि कि जो लोग लड़कियों को पैदा होने से पहले ही मार देते हैं उनको ऐसा नहीं करना चाहिए, हरमनप्रीत की तरह ही हर एक लड़की में कुछ ना कुछ कर दिखाने की काबिलियत होती है इसलिए लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं है.