खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग (95 रन) की तूफानी पारी के बाद जोशुआ लिटिल की शानदार गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड ने पहले टी-20 मैच में विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को 4 रन से शिकस्त दी।
अब तक इन पांच क्रिकेटरों की कप्तानी में भारतीय टीम झेल चुकी है दस विकेट से हार
पॉल स्टर्लिंग (95) और केविन ओ ब्रायन (48) की पारियों की मदद से आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 204 रन ही बना सकी।
मैच में आयरलैंड की ओर से दो विश्व रिकॉर्ड बने। पॉल स्टर्लिंग और केविन ओ ब्रायन ने पहले विकेट के लिए 12.3 ओवर में 154 रन की साझेदारी की। स्टर्लिंग और ओ ब्रायन ने पावरप्ले के 6 ओवर में 93 रन बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले पावर प्ले में इतने रन कोई भी टीम नहीं बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भारत को लगा ये करारा झटका, अब ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन
पावर प्ले में स्टर्लिंग ने 63 रन की पारी खेली। यह किसी बल्लेबाज की पावर प्ले के दौरान खेली गई सबसे बड़ी पारी है। वेस्टइंडीज की ओर से एविन लुईस ने 28 गेंदों में सर्वाधिक 53 रन बनाए। कप्तान पोलार्ड ने 15 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया।