Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 से पहले ही न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने ले लिया संन्यास

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ हैमिलटन में बुधवार को खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच से पहले न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर टॉड एस्टल ने सीमित ओवरों के प्रारूप पर ध्यान देने के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास से लेकर सभी को चौंका दिया है।

बड़ी खबर: टी-20 विश्वकप से पहले महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम की क्रिकेटर में वापसी

टॉड एस्टल के इस फैसले के बाद अब वह भारत ए के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की अनधिकृत टेस्ट शृंखला के लिए टीम में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले एस्टल अभी तक केवल पांच टेस्ट मैच ही खेल सके हैं। इसमें उन्होंने 52.57 की औसत से सात विकेट झटके हैं। एस्टल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 334 विकेट हासिल किए हैं।

रणजी मैच में इस गेंदबाज ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड

बुधवार को भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड टीम जीत का खाता खोलना चाहेगा। मेजबान टीम पांच मैचों की इस सीरीज में अभी तक 2-0 से पीछे है।