Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अन्तिम टी-20 मैच में कोहली तोड़ सकते हैं धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अन्तिम और निर्णायक मुकाबला शुक्रवार को पुणे में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तानी विराट कोहली के पास पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

धोनी के संन्यास को लेकर टीम इंडिया के मुख्य कोच ने किया ये सनसनीखेज खुलासा

अगर विराट कोहली इस मैच में 107 की पारी खेल देते है तो वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। विराट कोहली अभी तक बतौर कप्तान 32 टी-20 मैचों में 1006 रन रन बना चुके हैं। जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान 72 टी-20 मैचों में 1112 रन बनाए हैं।

विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं ये 15 भारतीय क्रिकेटर

बतौर कप्तान टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस के नाम दर्ज है। फाफ डु प्लेसिस ने 40 मैचों में 1273 रन बनाए हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियम्सन हैं। उन्होंने 39 पारियों में 1083 रन बनाए हैं।