Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ज्वाला गुट्टा डेट कर रही हैं तमिल एक्टर को, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

  नई दिल्ली
 भारतीय स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने नए साल पर तमिल एक्टर विष्णु विशाल के साथ अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया। अपने रिलेशन को लेकर इन दिनों सुर्खियों में रही ज्वाला ने सोशल मीडिया पर अपने और विष्णु की रोमांटिक तस्वीरें भी साझा की। इन दोनों सोशल मीडिया के जरिए अपने तमाम फैंस को नए साल की बधाई भी दी।

ज्वाला ने ट्विटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वो विष्णु के साथ काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। हालांकि इससे पहले भी उन्होंने इस अभिनेता के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन तब सिर्फ कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है, लेकिन अब उन्होंने जिस तरह की तस्वीरें पोस्ट की है उससे साफ जाहिर  है कि दोनों के बीच का रिश्ता कितना गहरा है।

विष्णु विशाल तमिल एक्टर हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। हालांकि विष्णु की शादी साल 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों में अलगाव हो गया। वहीं ज्वाला गुट्टा की भी शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद की वजह से दोनों अलग हो गए। ज्वाला ने जो ट्वीट किया उसमें उन्होंने लिखा कि आप सभी को हम दोनों की तरफ से नया साल मुबारक हो। इसके अलावा उन्होंने दिल का इमोजी भी लगाया। ज्वाला के इस सार्वजनिक एलान के बाद ये साफ हो गया है कि दोनों के बीच प्यार है। ज्वाला गुट्टा ने ज्यादातर भारत के लिए डबल्स में खेला है और उन्होंने अपने करियर में काफी खिताबें भी जीती हैं।