खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में दस विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भारत को लगा ये करारा झटका, अब ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन
इसके साथ ही विराट कोहली भी उन भारतीय क्रिकेटरों में शामिल हो गए हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया को दस विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस क्रिकेटरों में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का नाम शामिल है।
राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया को साल 2005 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दस विकेट से हार मिली थी।सौरव गांगुली की कप्तानी में साल 2000 में भारत को दक्षिण अफ्रीका से दस विकेट से हार मिली थी।
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ये तूफानी गेंदबाज न्यूजीलैंड टीम में हुआ शामिल
सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में साल 1997 में भारत को वेस्टइंडीज से दस विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।वहीं साल 1981 में सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दस विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।