जैसा की आप सभी को पता है कि विश्व क्रिकेट जगत में ऐसे बहुत से खिलाड़ी मौजूद हैं जिनके नाम क्रिकेट में बहुत से रिकॉर्ड दर्ज हैं

Third party image reference
। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे क्रिकेट जगत में बहुत नाम कमाया है। आज के इस आर्टिकल में हम आप को एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं जिसमें क्रिकेट जगत में इतना नाम बना लिया कि आखिर में उस के देश में छपने वाले करंसी नोटों पर भी उसकी तस्वीर नजर आने लगी। ऐसा सिर्फ एक ही बार हुआ है और उस खिलाड़ी के बारे में आज हम आप लोगों को बताने वाले हैं।

Third party image reference
क्रिकेट जगत के इस महान खिलाड़ी का नाम "फ्रैंक वॉरेल" है। फ्रैंक वॉरेल वेस्टइंडीज़ की टीम के पूर्व कप्तान थे। फ्रैंक वॉरेल का क्रिकेट करियर ज्यादा लम्बा नहीं रहा लेकिन कई द्वीपों के खिलाड़ियों को एकजुट करके वेस्टइंडीज़ की टीम बनाने में फ्रैंक वॉरेल का अहम योगदान था। फ्रैंक वॉरेल सचिन तेंदुलकर और सर डॉन ब्रैडमैन की तरह क्रिकेट जगत में लोकप्रिय तो नहीं हैं लेकिन उनकी तस्वीर करंसी नोटों पर छापी जा चुकी है।

Third party image reference
वेस्टइंडीज़ के सेंट्रल बैंक ऑफ़ बारबाडोस ने उनकी तस्वीर करंसी नोटों पर छापी थी। फ्रैंक वॉरेल ने अपने क्रिकेट करियर में 51 टेस्ट मैचों में 3860 रन बनाए थे फ्रैंक वॉरेल के योगदान को देखते हुए उन्हें जमैका में सीनेटर भी चुना गया था। क्रिकेट जगत में ऐसा सिर्फ एक ही बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी की फोटो नोट पर छापी गई हो।
Herald