इंटरनेट डेस्क। भारत के महान खिलाडिय़ों में शूमार राहुल द्रविड़ का आज जन्मदिन है। ;द वॉल के नाम से ख्याति प्राप्त करने वाले राहुल द्रविड़ का जन्म आज ही के दिन यानी 11 जनवरी 1973 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था।
तीसरे टी-20 मैच में कोहली और बुमराह ने बनाए ये रिकॉर्ड
बेंगलुरु से अपना क्रिकेटर करियर शुरू करने वाले राहुल द्रविड़ के बारे में आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो।क्या आपकों पता है कि राहुल द्रविड़ ने भारत के अलावा एक दूसरे देश की ओर से भी क्रिकेट खेला है? नहीं ना। उन्होंने भारत के साथ ही स्कॉटलैंड का भी प्रतिनिधित्व किया है।
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने किया इस खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री को ब्लॉक
टेस्ट और अन्तरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट में दस-दस हजार से अधिक रन बनाने वाले राहुल द्रविड़ साल 2003 स्कॉटलैंड की ओर से खेले। उस समय तत्कालीन कोच जॉन राइट द्वारा काउंटी सर्किट में स्कॉटलैंड की टीम का तीन माह के लिए प्रतिनिधित्व करने का प्रस्ताव राहुल द्रविड़ ने स्वीकार कर लिया था।
द्रविड़ ने स्कॉटलैंड के लिए कुल 12 काउंटी मैचों में टीम की ओर से सर्वाधिक 600 रन बनाए। इस दौरान द्रविड़ ने तीन शतक और दो अर्धशतक भी लगाए।