Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर-19 विश्व कप : यशस्वी का शतक, पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर फाइनल में भारत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत की सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. भारत ने सेमीफाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है. भारत ने पकिस्तान को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

दक्षिण अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए. पाकिस्तान की पूरी टीम 43.1 ओवर में 172 रन पर सिमट गई. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही . सलामी बल्लेबाज हैदर अली (56) और कप्तान रोहेल (62) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार अंतराल में विकेट गिरते ही रहे और टीम 172 रन पर ऑल आउट हो गई.

इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने नबाद शतक जड़ा तो वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज दिव्यांश सक्सेना ने नबाद 59 रन बनाए. इस प्रकार भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया.

भारत को सेमीफाइनल में जीत के लिए पांच रनों की जरुरत थी और उसी समय 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल ने आमिर की गेंद पर छक्का मारकर टूर्नामेंट का अपना पहला शतक जड़ दिया. इस छक्के की साथ ही भारत ने भी दस विकेट के साथ पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की और रिकॉर्ड सातवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में भी सफल रही.

 

The post अंडर-19 विश्व कप : यशस्वी का शतक, पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर फाइनल में भारत appeared first on Live Cities.