Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर-19 विश्व कप : फाइनल में भारत से भिड़ेगा बांग्लादेश, इस दिन होना है मुकाबला

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना लिया है. अब फाइनल में बांग्लादेश की टीम भारत से भिड़ेगी. गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 50 ओवर में आठ विकेट पर 211 पर रोक दिया था. इसके बाद बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए चार विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य हासिल कर लिया.

बंग्लादेश की ओर से महमुदुल हसन रॉय ने शानदार शतकीय पारी खेली. इस मैच में बंग्लादेश की गेंदबाजी तो शानदार रही ही, साथ में बल्लेबाजों ने भी शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है.

वहीं, पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर सातवीं बार फाइनल में जगह बनाई थी. आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका के पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह पक्की की थी.

रविवार 9 फरवरी को भारत और बंग्लादेश के बीच खिताबी भिड़ंत होगी. दोनों ही टीमों ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है. अब रविवार को फाइनल मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी इसका सभी क्रिकेट प्रेमियों का बेसब्री से इंतजार है.

बता दें कि भारत ने चार बार इस टूर्नामेंट को जीता है. भारत ने मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में चार बार अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता है.

ये भी पढ़ें-अंडर-19 विश्व कप : यशस्वी का शतक, पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर फाइनल में भारत

The post अंडर-19 विश्व कप : फाइनल में भारत से भिड़ेगा बांग्लादेश, इस दिन होना है मुकाबला appeared first on Live Cities.