खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा (34 गेंद पर 46 रन) की तूफानी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर टी-20 महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ये टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत है।
केवल दो गेंदों पर ही हैट्रिक लेने वाला ये गेंदबाज अब नहीं खेल सकेगा आईपीएल, ये है कारण
भारत ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। शैफाली वर्मा ने लगातार तीसरे मैच में तूफानी बल्लेबाजी की। इसके साथ ही उनके नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
वह शुरुआती तीन मैचों के आधार पर टी-20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। वह 3 मैच में 172.72 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बना चुकी है।
ये हैं आईपीएल के पांच सबसे कंजूस गेंदबाज, पहला नाम जानकार चौंक जाएंगे आप
शैफाली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 गेंदों में 193.33 की स्ट्राइक रेट से 29, बांग्लादेश के खिलाफ 17 गेंद में 229.41 के स्ट्राइकरेट से 39 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 गेंद में 135.29 के स्ट्राइक रेट के साथ 46 रन की बनाए हैं।
वह अभी तक इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली बल्लेबाज है। वह अभी तक आठ छक्के लगा चुकी है। जबकि दूसरे स्थान पर 4 छक्कों के साथ श्रीलंका की कप्तान चमारी अटपट्टू हैं।