सीमित ओवरों में दो बार दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज, आईपीएल खिताब को तीन बार जीतने वाले कप्तान, एकदिवसीय मैच में इंडिविजुअल 6s (16) की अधिकतम संख्या कुछ ऐसे रिकॉर्ड हैं जो रोहित शर्मा के नाम दर्ज है इसके अलावा भी ऐसे अनगिनत रिकॉर्ड है जो रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करते हैं।
आज हम आपको उस घर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे रोहित शर्मा रहते हैं। ये घर आहूजा अपार्टमेंट, 29 वीं मंजिल, वर्ली, मुंबई में हैं।
29-मंजिल का आलीशान घर 6,000 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट है, जिसे रोहित ने 2015 में 30 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा था, जब उन्होंने रितिका सजदेह से सगाई की थी। रोहित और रितिका 13 दिसंबर, 2015 से इसी शानदार घर में रहते हैं।
सिंगापुर के पाल्मर और टर्नर आर्किटेक्ट्स द्वारा डिजाइन किया गया घर, शानदार बांद्रा-वर्ली समुद्री लिंक का 270 डिग्री व्यू देता है। रोहित शर्मा का घर कई आधुनिक तकनीकों से लेस है और निश्चित रूप से इसे 'स्मार्ट हाउस' कहा जा सकता है।