Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने विराट कोहली को अब इस मामले में छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (60) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद जसप्रीत बुमराह की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारत ने पांचवें टी-20 मैच में भी न्यूजीलैंड को सात रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में कीवी टीम का क्लीन स्वीप कर दिया।

पांचवें टी-20 मैच में नहीं खेलने के बावजूद विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान अपने नाम टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज करवाया। उन्होंने इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा। रोहित शर्मा ने रविवार को अपने 108वें टी-20 मैच में 25वां अर्धशतक लगाया।

क्या खिलाडिय़ों के खाते में जुड़ते हैं सुपर ओवर के रन और विकेट? ये हैं आईसीसी के नियम

जबकि विराट कोहली ने 82 मैचों में 24 अर्धशतक लगाए हैं। मैच में रोहित शर्मा ने 41 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की सहायता से 60 रन (रिटायर) रन बनाए। अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 14000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाले विश्व के 43वें और भारत के आठवें बल्लेबाज बने।