

आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को ऐसे कुछ क्रिकेटरों के बारे में बताने वाले हैं जो हमेशा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं। ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं जिनकी शादी हो चुकी हैं उनकी लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है।

1. सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज सौरभ गांगुली की लव स्टोरी बहुत ही जबरदस्त है। सौरव गांगुली को अपनी ही पड़ोसन डोना से प्यार हो गया था और उन्होंने घर से भाग कर शादी कर ली थी। बाद में जब इन दोनों के घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार किया फिर दोबारा पूरे रीति-रिवाज के साथ इनकी शादी हुई थी।

2. शिखर धवन
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की लव स्टोरी तो हो सकता है आप लोगों को पता ही हो। शिखर धवन को मेलबर्न की रहने वाली आयशा मुखर्जी से फेसबुक पर प्यार हो गया था। आयशा मुखर्जी पहले से ही तलाकशुदा महिला थी और उनके दो बच्चे भी थे। फिर भी शिखर धवन ने सच्चे प्यार का सबूत देते हुए आयशा मुखर्जी से शादी की और उनके दोनों बच्चों को अपनाया भी।

3. अमित मिश्रा
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज अमित मिश्रा का फिल्म प्रोड्यूसर वंदना जैन के साथ अफेयर रह चुका है। वंदना जैन एक करोड़पति परिवार से ताल्लुक रखती हैं। खबरों की माने तो अमित मिश्रा और वंदना जैन के बीच 3 सालों तक अफेयर रहा है। वंदना जैन ने अमित मिश्रा के ऊपर छेड़छाड़ के कई गंभीर आरोप लगाए थे और पुलिस ने इनको 3 घंटे के लिए गिरफ्तार कर लिया था। 36 साल की उम्र में भी अमित मिश्रा अभी तक कुंवारे हैं उन्होंने शादी नहीं की है।
Herald