खेल डेस्क। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अन्तिम टेस्ट मैच के हीरो रहे स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा बोल दिया है।
पहले टेस्ट में रोस टेलर ने बनाया ये अद्भुत विश्व रिकॉर्ड, भारत ने बनाए इतने रन
भारतीय स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने अपना अन्तिम टेस्ट मैच साल 2013 में मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। यह सचिन तेंदुलकर का भी अन्तिम टेस्ट मैच था। इसमें मैच में प्रज्ञान ओझा ने दस विकेट लिए थे। जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। इस प्रकार का शानदार प्रदर्शन करने के बाद ओझा को फिर भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला था।
मैकुलम ने अपने अन्तिम टेस्ट मैच में बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड
प्रज्ञान ओझा ने भारतीय टीम की ओर से 24 टेस्ट में 113, 18 वनडे में 21 और 6 टी20 मुकाबलों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं।प्रज्ञान ओझा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की कि वह तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने केवल 33 साल की उम्र में ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया।