Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैकुलम ने अपने अन्तिम टेस्ट मैच में बनाया था ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है। इस दिन को वह कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे। आज ही के दिन अपने टेस्ट करियर के अन्तिम मैच में ब्रैंडन मैकुलम ने विश्व रिकॉर्ड बना उसे यादगार बना दिया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ये होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! कोहली बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

20 फरवरी, 2016 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मेजबान टीम ने केवल 74 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाकर इतिहास ही रच दिया।

पहले टेस्ट में अग्रवाल के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज उतरेगा ये क्रिकेटर, कोहली ने दिए संकेत

मैकुलम ने टेस्ट को टी-20 क्रिकेट बनाते हुए केवल 54 गेंदों में शतक जड़ दिया। सबसे तेज शतक लगाने के मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी विव रिचड्र्स और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह-उल-हक का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों ने इससे पहले 56-56 गेंदों में टेस्ट शतक लगाए थे। इस पारी में मैकुलम ने 79 गेंदों में 145 रनों की तूफानी पारी खेली। इसमें उन्होंने 21 चौके और 6 छक्के लगाए।