Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं आईपीएल के पांच सबसे कंजूस गेंदबाज, पहला नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का महासंग्राम अगले महीने से शुरू होने वाला है। आईपीएल के 13वें संस्करण का उद्धाटन मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुम्बई और महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

क्या इस युवती के साथ है सचिन के बेटे अर्जुन का अफेयर?

आईपीएल का 13वां संस्करण शुरू होने से पहले आज हम इस भारतीय टूर्नामेंट के पांच सबसे कंजूर गेंदबाजों (बेस्ट इकॉनोमी रेट) के बारे में बात करने जा रहे हैं। इस सूची में पहले स्थान पर अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान हैं। जिनकी आईपीएल में अभी तक 46 मैचों इकॉनोमी केवल 6.55 रही है। जबकि दूसरे स्टार पर भारत के महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले हैं। जिनकी इकॉनोमी 6.57 रही।

इतनी खूबसूरत है विराट कोहली की बहन, देखेंगे तो आप भी कहेंगे...

राशिद खान ने 46 में 55 विकेट हासिल किए हैं। जबकि अनिल कुंबले ने 42 मैचों में 45 विकेट हासिल किए हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ (6.61), चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज के सुनील नारायण (6.67) और पांचवें स्थान पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (6.67) हैं।