Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर: स्थगित हुआ आईपीएल का 13वां संस्करण, अब इस नई तारीख से शुरू होगा टूर्नामेंट!

खेल डेस्क। पूरे विश्व में अपनी दस्तक दे चुके कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण खेलों के कई बड़े आयोजनों को या तो रद्द कर दिया गया है या उन्हें स्थगित कर दिया गया है। इसमें अब इंडियन प्रीमियर लीग भी शामिल हो गई है। इस भारतीय टूर्नामेंट को अब स्थगित कर दिया गया है। अब आईपीएल के 13वें संस्करण को दो सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

कोरोना वायरस डर: विराट कोहली की टीम मे इस तेज गेंदबाज का हुआ टेस्ट, रिपोर्ट आनी बाकी

यानी अब ये टूर्नामेंट 29 मार्च के स्थान पर 15 अप्रैल से शुरू होगा। बीसीसीआई के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आईपीएल के 13वें संस्करण को स्थागित करने फैसला ले लिया गया है और अब यह टूर्नामेंट अगले महीने की 15 तारीख से शुरू होगा।

अब इस सूची में मिली नीता अंबानी को जगह, ये है कारण

हालांकि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बात की आधिकारिक घोषणा कल होने वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद की जा सकती है। वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के अगले दो मैच खाली स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।