Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 : हार्दिक पांड्या ने बनाए 189 रन, लगाए 18 छक्के

खेल डेस्क। युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट के बाद जिस प्रकार से मुम्बई में खेले जा रहे डीवाई पाटिल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए तो उनका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 मार्च से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन हो जाएगा।

टी-20 विश्व कप: ऐसे तो भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा फाइनल मुकाबला

डीवाई पाटिल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इस टूर्नमोंट के तीन मैचों में 189 रन बना चुके हैं। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने 18 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 203 रही है।

कोहली के साथ खेल चुका ये क्रिकेटर अब चुनेगा भारतीय टीम, मिला ये बड़ा पद

हार्दिक पांड्या ने रिलायंस 1 की ओर से दूसरे मैच में 39 गेंदो पर 105 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के लगाए थे। एक मैच में उन्होंने 29 गेंदों पर चार छक्कों की सहायता से 46 रन बनाए। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में अभी तक 11 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।