Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला टी-20 विश्व कप: ये हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार 

खेल डेस्क। महिला टी-20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला रविवार को भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच शुरू होने से पहले सभी के मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि इसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब किसे मिलेगा।

अब कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुआ ये टी-20 टूर्नामेंट

हालांकि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड की नेताली साइबर (202) पहले और हीथर नाइट (193) दूसरे स्थान पर है, लेकिन इंग्लैंड के टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के बाद भारत की शेफाली वर्मा प्रबल दावेदार बना गई है। वह अभी तक चार मैचों में 161 रन बना चुकी हैं।

क्या बंगाल को रणजी चैम्पियन बनाने के लिए सौरव गांगुली उठाया है ये कदम!

इस पुरस्कार की अन्य दावेदारों में ऑस्ट्रेलिया के बेथ मूनी (153 रन) भी शमिल हैं। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारत की पूनम यादव भी पुरस्कार की दावेदार हैं। वह अभी तक 9 विकेट हासिल कर चुकी है। जबकि इंग्लैंड की सोफी एक्सलेटन और अन्या श्रुभोसले ने 8-8 विकेट लिए हैं। भारतीय तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने भी सात विकेट लिए हैं।