इंटरनेट डेस्क। अभी तक कई विदेशी क्रिकेटर भारतीय महिलाओं की खूबसूरती के के आगे क्लीन बोल्ड होकर उससे विवाह कर चुके हैं।
ये भारतीय क्रिकेटर आईपीएल-13 के बाद लेंगे संन्यास!
अब इस सूची में ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी शामिल होने जा रहे हैं। मैक्सवेल ने बेंगलोर निवासी विनी रमन से 2 साल तक डेट करने के बाद सगाई कर ली है। अब दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
सबसे पहले न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने भारतीय महिला सुखविंदर कौर से विवाह किया था। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टेट ने भारतीय मूल की माशूम सिंघा से विवाह किया था।
एशिया कप में इस दिन पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत! गांगुली ने कही ये बात
जबकि पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं रीना राय से विवाह किया था। हालांकि दोनों के बीच का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं रहा था।
इसके वर्षों बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ निकाह किया था। आज भी दोनों एक दूसरे के साथ बहुत ही खुश है।