खेल डेस्क। ये किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि कभी विराट कोहली के साथ खेल चुका क्रिकेटर ही एक दिन उनके नेतृत्व वाली भारतीय टीम का चयन करेगा। जी हां, साल 2008 और 2009 में इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से विराट कोहली के साथ खेल चुके पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज सुनील जोशी को भारतीय टीम का मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है।
गेल, रोहित और मैकुलन ने नहीं, इस क्रिकेटर ने लगाया है आईपीएल में सबसे लम्बा छक्का
अब सुनील जोशी के नेतृत्व वाली चयन समिति ही भारतीय टीम का चयन करेगी। सुनील जोशी ने आईपीएल में बैंगलोर की ओर से 4 मैच खेल चुके हैं। जोशी को नया चीफ सेलेक्टर बनाए जाने के साथ ही हरविंदर सिंह को भी चयनकर्ता बनाया गया है।
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पर फिदा है आईपीएल का ये तेज गेंदबाज
समिति में जोशी एमएसके प्रसाद और हरविंदर सिंह गगन खोड़ा का स्थान लेंगे। इस समिति में पहले से ही जतिन परांजपे, शरणदीप सिंह और देवांग गांधी अन्य चयनकर्ता मौजूद हैं। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने जोशी और हरविंदर के अलावा तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद, राजेश चौहान और लक्ष्मण शिवरामकृष्णन को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया था।