इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अभी तक क्रिकेटर से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां सामने आ चुकी है। इसमें अब भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम भी सामने आया है। कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख रुपए का दान दिया है।
टी-20 विश्व कप जीताने वाला ये तेज गेंदबाज अब कोरोना वायरस से जंग में इस प्रकार दे रहा है देश का साथ
सचिन तेंदुलकर द्वारा कोरोना वायरस के प्रति सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड बना चुके सचिन तेंदुलकर ने 25 लाख रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।
कभी इन तीन खूबसूरत अभिनेत्रियों पर फिदा थे महेन्द्र सिंह धोनी
पीएम मोदी द्वारा देश में 21 दिनों के लिए घोषित लॉकडाउन की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी एक लाख रुपए का दाम दिया है। वहीं बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 50 लाख रुपए के चावल गरीबों में बांटने की घोषणा का ऐलान किया था।इससे पहले क्रिकेटर युसूफ पठान और इरफान पठान ने 4000 फेसमास्क बड़ौदा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाए थे।