Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केवल 89 गेंदों में दोहरा शतक लगाने वाले इस क्रिकेटर पर लगा छह साल का प्रतिबंध, ये है बड़ा कारण

इंटरनेट डेस्क। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज शफीकुल्लाह शफाक पर भ्रष्टाचार के आरोप में छह साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इतने साल बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे रोहित शर्मा! इस क्रिकेटर को बताया प्लान

इस क्रिकेटर पर अफगानिस्तान प्रीमियर लीग 2018 में नानगढ़ लेपड्र्स और 2019 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में सिलहेत थंडर की तरफ से खेलते हुए भ्रष्टाचार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के कारण सभी फॉर्मेट खेलने पर छह साल का प्रतिबंध लगाया गया है। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज शफीकुल्लाह शफाक ने उनके उपर लगाए गए आरोपों को स्वीकार किया है।

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए ऐसा भी करने को तैयार है भारतीय टीम

गौरतलब है कि अफगानिस्तान का यह विकेटकीपर बल्लेबाज उस समय सुर्खियों में आया था उन्होंने 2018 में केवल 89 गेंदों दोहरा शतक लगाया था। शफाक ने घरेलू टूर्नामेंट में दोहरा शतक बनाने का कमाल किया था।इस अफगानिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से 24 वनडे और 46 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।