Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैंसर से जूझ रहे पूर्व मुक्केबाज डिंको सिंह कोरोना से संक्रमित, जीत चुके हैं एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक

नई दिल्ली
एशियाई खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले पूर्व मुक्केबाज डिंको सिंह भी कोरोना के प्रभाव से नहीं बच पाए हैं। सूत्रों के मुताबिक भारत का यह स्टार मुक्केबाज भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। अर्जुन और पद्म पुरस्कार से नवाजे जा चुके इंफाल के रहने वाले 41 वर्षीय डिंको सिंह लिवर कैंसर से भी जूझ रहे हैं और हाल ही में उन्हें इसके इलाज के लिए इंफाल से दिल्ली लाया गया था।

मणिपुर के इस बैंटमवेट मुक्केबाज ने 1998 में बैंकाक में खेले गए एशियाड में भारत की तरफ से स्वर्ण पदक जीता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कैंसर के इलाज के लिए एक महीने पहले एयर एम्बुलेंस से दिल्ली लाया गया था, हालांकि इलाज के बाद वे पीलिया से पीड़ित हो गए और मणिपुर लौट गए। सूत्रों के मुताबिक जब वे मणिपुर गए थे तब उनमें कोरोना के संक्रमण नहीं मिले थे, लेकिन अब उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है।