
नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेन्कोविक को लेकर बड़ी खबर आई है। नताशा स्टेन्कोविक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि घर में नया मेहमान आने वाला है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की हार्दिक पंड्या ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है. दरअसल सर्बियाई मॉडल और हार्दिक की मंगेतर प्रेग्नेंट हैं। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर नताशा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस बात का ऐलान किया है।हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- 'नताशा और मैंने एक साथ लंबा सफर तय किया है। हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। खबरों के अनुसार नताशा और हार्दिक की मुलाकात मुंबई के एक नाइट क्लब में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ती गईं और यही दोस्ती प्यार में बदल गई।
इसके कुछ समय बाद मुंबई के बांद्रा में आयोजित एक पार्टी में पहली बार हार्दिक नताशा को लेकर पहुंचे थे. इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था. हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलवाया. पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं।आपकी जानकारी के लिए बता दे की नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से की थी. उन्होंने इस फिल्म में आइटम सॉन्ग पर परफॉर्म किया था।