Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 विश्व कप टलने पर इस दिन से शुरू होगा आईपीएल!

खेल डेस्क। इस साल आईपीएल का आयोजन होगा या नहीं ये तो समय ही बताएगा। आईपीएल का आयोजन अब आईसीसी के उस फैसले पर निर्भर करेगा, जिसके तहत वह अगले महीने टी-20 विश्व कप के आयोजन को लेकर फैसला लेगी।

अब कोरोना की चपेट में आया 524 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुका ये क्रिकेटर

अगर टी-20 विश्व कप का इस साल आयोजन होता है तो फिर आईपीएल का होना मुश्किल है। वैसे खबरें तो यही आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टी-20 विश्व कप के टलने पर आईपीएल के आयोजन की तैयारी कर रहा है।

खबरों के अनुसार, इस साल इंडियन प्रीमियर लीग 25 सितंबर से 30 अक्टूबर के बीच हो सकता है। इसके हिसाब से 36 दिन में 60 मैच खेले जाएंगे। जिसके तहत प्रति दिन दो मैच खेले जाएंगे।

कोरोना संक्रमण के बीच ही हुआ भारतीय टीम का चयन, धोनी को मिली जगह

बताया जा रहा है कि आईपीएल के इस सीजन में होम और अवे जैसा फॉर्मेट नहीं होगा। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन केवल पांच वैन्यू पर हो सकता है। माना जा रहा है कि इसके तहत टूर्नामेंट के मुकाबले भी कम किए जाएंगे। बीसीसीआई अब टी-20 विश्व कप के स्थगित होने की उम्मीद कर रहा होगा।