
खेल डेस्क। आज के दिन को भारत के दो महान बल्लेबाज कभी नहीं भूलना चाहेेंगे। इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित की है।
जगी आईपीएल के आयोजन की उम्मीद, इन दो शहरों में खेले जा सकते हैं मैच
ये दोनों बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ हैं। भारत के इन दोनों ही क्रिकेटरों ने आज ही के दिन यानी 20 जून 1996 को इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉड्र्स में टेस्ट पदार्पण किया था।
टी-20 विश्व कप टलने पर इस दिन से शुरू होगा आईपीएल!
इसके बाद दोनों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में 20500 रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ ने जहां टेस्ट क्रिकेट में 13288 रन बनाए हैं वहीं भारत के सबसे सफल कप्तानों में शूमार सौरव गांगुली ने 7212 रन बनाए हैं। भारत की दीवार के नाम से मशूहर राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 36 और सौरव गांगुली ने 16 शतक लगाए हैं।
आईसीसी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक वीडियो शेयर सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के पदार्पण टेस्ट मैच को याद किया है। इन दोनों ही क्रिकेटरों के लिए डेब्यू टेस्ट मैच बहुत ही शानदार रहा। जहां सौरव गांगुली ने 131 रन बनाए वहीं राहुल द्रविड़ ने भी 95 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि ये मैच ड्रॉ हुआ था।