Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब कोरोना की चपेट में आया 524 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुका ये क्रिकेटर 

खेल डेस्क। दुनिया में कोरोना का कहर लगतार बढ़ता जा रहा है। इस वायरस के चपेट में अब 524 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुका एक क्रिकेटर भी आ गया है। ये क्रिकेटर और नहीं पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी है।

खुशखबरी: अब आईपीएल को लेकर सौरव गांगुली ने दिए ये संकेत

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शाहिद अफरीदी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम ये इस बात की जानकारी दी है। अफरीदी ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी देते हुए प्रशंसकों से अपने लिए शीघ्र ठीक होने की कामना करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि वह गुरुवार से अस्वस्थ्य महसूस कर रहे थे। इसके बाद जब उन्होंने कोरोना जांच करवाई तो वह उसमें पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना संक्रमण के बीच ही हुआ भारतीय टीम का चयन, धोनी को मिली जगह

शाहिद अफरीदी पाकिस्तान की ओर से 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी-20 मैच खेल चुके हैं। साल 2017 में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके शाहिद अफरीदी ने लॉकडाउन के दौरान अपने फाउंडेशन के माध्यम से लोगों को राशन और सैनिटाइजेशन का सामान उपलब्ध करवाया था। इस दौरान उन्होंने कई जगहों की यात्रा की थी।