

इंटरनेट डेस्क। दुनिया में सबसे अमीर लोगों में फेरबदल होती रहती है लेकिन ये देखना मज़ेदार ही होता है कि इस समय कौन सबसे अमीर है और उनके पास आखिर कितनी संपत्ति है। आज हम आपको इस पोस्ट में दुनिया के सबसे अमीर लोगो के बारे में बता रहे है। तो आप भी इनके बारे में जान लीजिये।
1. इस लिस्ट में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं. पिछले कुल समय में जेफ बेजोस की संपत्ति में 1.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. अमेजन के सीईओ व संस्थापक जेफ बेजोस के पास कुल 160.1 अरब डॉलर की संपत्ति है. अमेजन के अलावा बेजोस वॉशिंगटन पोस्ट और ब्लू ओरिजिन के भी मालिक हैं. ब्लू ओरिजिन एक एयरोस्पेस कंपनी है तो कॉमर्शियल यूज के लिए रॉकेज तैयार करने पर काम करती है. पिछले साल बेजोस ने 25 साल की शादी के बाद अपनी पत्नी मैकेंज़ी बेजोस को तलाक दिया था. मैकेंज़ी फिलहाल दुनिया की 18वीं सबसे अमीर शख्स हैं.

2. लंबे समय तक पहले पायदान पर रहने वाले बिल गेट्स (Bill Gates) अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं. बिल गेट्स की संपत्ति में 779 मिलियन डॉलर की कमी आई है. माइक्रोसॉफ्ट और बिल एंड मिलिंड गेट्स फाउंडेशन के सह-संस्थापक गेट्स के पास 108.7 अरब डॉलर की संपत्ति है. दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट चैरिटेबल ट्रस्ट को संभालने वाले गेट्स फिलहाल कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए बड़े स्तर पर निवेश कर रहे हैं.

3. LVMH मोएट हेन्सी लुई वित्तॉ के चेयरमैन व सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट व परिवार के पास कुल 103.2 अरब डॉलर की संपत्ति है. इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े अमीरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उनकी संपत्ति में 709 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. बरनॉल्ट लुई वित्तॉ और सेफोरा समेत 70 से भी अधिक ब्रांड्स को संभालते हैं.
4. फेसबुक के संस्थापक, चेयरमैन और सीईओ मार्क जकरबर्ग 87.9 अरब डॉलर के साथ दुनिया के चौथे सबसे बड़े अरबपति हैं. पिछले कुल समय में उनकी कुल संपत्ति में 1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है.

5. दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बुफेट इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं. बर्कशायर हैथवे के संस्थापक बुफेट की संपत्ति भी 365 मिलियन डॉलर घटी है. इस लिस्ट के मुताबिक, वॉरेन बुफेट के पास कुल 71.4 अरब डॉलर की संपत्ति है. बुफेट को दुनिया के सबसे सफलतम निवेशक के रूप में जाना जाता है.
Herald