Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर हार्दिक पंड्या ने बोल दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अनिश्चितकल तक के लिए आईपीएल 2020 को स्थगित किया हुआ हैं. दिन प्रतिदिन इसके केस बढ़ते ही जा रहे हैं. ऐसे में ना चाहते हुए भी बीसीसीआई को आईपीएल 2020 को अगले आदेश तक के लिए इसे टालना पड़ा है. कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन को विदेश में कराने का विचार कर रही है।


हार्दिक पांड्या ने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की है. हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में 2015 से रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रहे हैं और तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीत चुके हैं. फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या के हवाले से लिखा, मैंने हमेशा रोहित शर्मा के साथ खेलना का लुत्फ उठाया है और वह शानदार कप्तान रहे हैं. हम दोनों मैच के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं लेकिन मैंने उनकी कप्तानी में अपने सर्वश्रेष्ठ साल बिताए हैं.

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने साथ ही कहा कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अलग तरह के इंसान हैं. उन्होंने कहा, वह शांत रहने वाले और काफी जानकारी रखने वाले इंसान हैं. जसप्रीत बुमराह वो शख्स हैं जिनके साथ मुझे रहना पसंद है. हम दोनों ने एक साथ सफलता का लुत्फ लिया है और सफलता को साझा भी किया है. यह दोनों भारतीय टीम में भी एक साथ खेलते हैं. मुंबई के लिए भी इन दोनों ने आईपीएल में लगातार कई शानदार प्रदर्शन किए हैं।



Herald