Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मंगेतर ने पूछा 'कैसा चल रहा है क्वारंटीन', पांड्या के जवाब से शरमा गईं नताशा

नई दिल्ली। क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इन दिनों चर्चा में है। इस कपल के घर बहुत ही जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है. दोनों काफी खुश और एक्साइटेड हैं। नतासा स्टैंकोविक और हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर अधिक पसंद किए जाने वाले सेलेब कपल में से एक हैं। वे अपने पीडीए के साथ इंटरनेट पर दिल जीत रहे हैं। प्यारी तस्वीरों को शेयर करने से लेकर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करने तक दोनों चर्चा में रहते हैं। इन दिनों लॉकडाउन के बीच हार्दिक और नताशा एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं।


नताशा हार्दिक के साथ उनके घर में ही रह रही हैं। दोनों इस समय क्वारंटीन समय को एन्जॉय कर रहे हैं। इस बात का पता उनके सोशल मीडिया से ही चलता है। अब हाल ही में नताशा ने एक तस्वीर साझा कर अपने फैंस से एक सवाल पूछा, जिसका जवाब उनके मंगेतर हार्दिक पांड्या ने कुछ इस तरह दिया कि नताशा खुश भी शरमा गईं।


बता दें कि नताशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ नताशा ने कैप्शन में अपने फैंस से पूछा, 'कैसा चल रहा है क्वारंटीन?' इस सवाल का जवाब देते हुए हार्दिक ने नताशा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हारे साथ, सबसे शानदार'। हार्दिक के इस जवाब को पढ़कर नताशा भी शरमा गईं। नताशा ने इस पर एक दिल का इमोजी पोस्ट किया।



Herald