Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों का हुआ कोरोना टेस्ट, आई ये रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जहां फैंस लाइव इंटरनेशनल क्रिकेट का मजा उठा पाएंगे। हालांकि, स्टेडियम में बैठकर दर्शक मैच का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे, लेकिन दो बड़े देशों की टीमों के बीच अगले महीने से टेस्ट सीरीज खेली जानी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जुलाई में तीन टेस्ट मैचों की एक सीरीज होनी है और इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम एंटीगुआ से इंग्लैंड के लिए उड़ान भर चुकी है।


इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले वेस्टइंडीज की पूरी टीम का कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही खिलाड़ियों को दौरे के लिए परमिशन दी गई। वेस्टइंडीज के बाद पाकिस्तान टीम इंग्लैंड में 3 टेस्ट और 3 टी-20 की सीरीज खेलेगी।


वेस्टइंडीज क्रिकेट ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचने पर पूरे टीम जिसमें स्पोर्ट स्टाफ भी शामिल होगा, वो क्वारंटाइन में रहेंगे जहां एक बार फिर खिलाड़ियों का कोरोना वायरस का टेस्ट होगा. इस दौरान खिलाड़ियों के घूमने की मनाही होगी और वो किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिल पाएंगे।



Herald