
नई दिल्ली। एमएस धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और धोनी की मजेदार फोटो पोस्ट करती रहती हैं। आपको बता दे की धौनी इन दिनों फिर चर्चा में हैं। वे क्रिकेट के कारण नहीं, बल्कि अपने नए लुक के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। लॉकडाउन में अपने घर रांची में समय बीता रहे माही ने इस बार नया लुक अपनाया है। और यह उनके फैंस को पसंद भी आ रहा है।
लेकिन हाल ही में साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। धोनी बेड पर लेटकर पिलो के ऊपर टैब रखकर मोबाइल पर फिल्म देख रहे थे. तभी साक्षी धोनी आईं और उनके पैर दबाते-दबाते उनका अटेंशन पाने के लिए शरारत करती दिखीं। जिसे आप इस पोस्ट में देख सकते है।
आपको बता दे की फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि धोनी टैब में मोबाइल देख रहे हैं और साक्षी उनके मजे ले रही हैं. उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जब आप अटैंशन पाने की कोशिश करते हैं.' उनके इस पोस्ट के अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कोरोनावायरस के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट मैच स्थगित कर दिए गए हैं. बीसीसीआई ने भी आईपीएल को भी स्थगित कर दिया है. ऐसे में खिलाड़ी घर पर ही हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।