Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गांगुली के घर तक पहुंचा कोरोना, बड़े भाई की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। हर रोज कोरोना वायरस के नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है. देश में अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया जा चुका है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।


कोरोनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्नेहाशीष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भाई स्नेहाशीष के कोरोना की चपेट में आने के चलते सौरव गांगुली घर में ही क्वारंटाइन हो गए हैं। उनके परिवार के लोग भी क्वारंटाइन की प्रक्रिया से गुजरेंगे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सौरव गांगुली और उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली एक ही घर में अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं.


हालांकि इससे पहले जून के महीने में स्नेहाशीष गांगुली के कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की खबरें सामने आई थीं. लेकिन तब स्नेहाशीष गांगुली के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की खबरें गलत साबित हुई थीं. इसको लेकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने सफाई भी दी थी.



Herald