Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब टी-20 ग्लोबल लीग की स्वतंत्र जांच की हुई मांग

जोहानिसबर्ग। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट ने कहा कि वह टी2० ग्लोबल लीग को आयोजित होते हुए नहीं देखकर काफी निराश हो गये थे और उन्होंने तीन साल पहले इसके टलने के पीछे के कारणों को जानने के लिये स्वतंत्र जांच करवाने की मांग की।

आठ टीमों वाली टी2० ग्लोबल लीग नवंबर 2०17 में दक्षिण अफ्रीका में होनी थी लेकिन प्रसारक करार और टाइटल प्रायोजक की कमी के कारण इसे एक साल के लिये टाल दिया गया। जून 2०18 में इसकी जगह एमजांसी सुपर लीग ने ले ली जिसमें सीएसए की छह टीमें भाग लेती हैं।

लोर्गट सितंबर 2०17 में अपने पद से हट गये थे, उन्होंने 'टाइम्स लाइव से कहा, ''जब मुझे यह खबर मिली और मैंने सुना कि टी2० ग्लोबल लीग स्थगित या रद्द हो गयी तो मैं इस पर विश्वास ही नहीं कर सका। उन्होंने कहा, ''यह दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट के लिये इतनी अच्छी चीज थी और इससे मैं काफी निराश हो गया था। लोर्गट ने कहा, ''टी2० ग्लोबल लीग के लिये मैं स्वतंत्र जांच होते हुए देखना चाहूंगा।