Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस क्रिकेटर को मिली राहत, 3 साल का बैन घटकर 18 महीने का हुआ

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल का तीन साल का बैन बुधवार को घटाकर 18 महीने का कर दिया गया जो साल के शुरू में भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के लिए लगाया गया था। अकमल का बैन अब फरवरी 2020 से अगस्त 2021 तक प्रभावी होगा. स्वतंत्र अधिनिर्णायक फकीर मोहम्मद खोखर ने 30 साल के खिलाड़ी के प्रतिबंध को कम किया। ये बल्लेबाज हालांकि इससे खुश नहीं है और वह दोबारा अपील करना चाहते हैं.


आपकी जानकारी के लिए बता दे की पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल का 3 साल का बैन बुधवार को घटाकर 18 महीने का कर दिया गया जो साल के शुरू में भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के लिए लगाया गया था. उमर अकमल पर आरोप है कि पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान उनसे स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने बोर्ड को इसकी जानकारी नहीं दी थी.


बता दे की उन्होंने इस फैसले के बाद यहां स्थानीय मीडिया से कहा, ‘मुझसे पहले भी काफी क्रिकेटर थे जिन्होंने भ्रष्टाचार किया था लेकिन किसी को भी मेरे जैसी सख्त सजा नहीं दी गयी थी. मैं एक बार फिर अपील करूंगा कि मेरी सजा और कम कर दी जाए



Herald