Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजय मांजरेकर ने BCCI से किया कॉमेंटरी पैनल में शामिल करने का अनुरोध

 मुंबई
क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने संजय मांजरेकर  ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से उन्हें आईपीएल के लिए कॉमेंटरी पैनल  में शामिल करने का अनुरोध किया है। मांजरेकर को इस साल मार्च में भारत-साउथ अफ्रीका  सीरीज से पहले अपने कॉमेंटरी पैनल से हटा दिया था। यह सीरीज हालांकि कोविड-19  के कारण नहीं हो पाई थी। अब मांजरेकर चाहते हैं कि उन्हें 19 सितंबर से 8 नवबंर के बीच होने वाले आईपीएल के लिए दोबारा कॉमेंटरी पैनल में शामिल किया जाए।

बोर्ड को लिखे एक मेल (जिसकी कॉपी हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के पास है) में मुंबई रणजी टीम के पूर्व कप्तान ने बोर्ड को आश्वासन दिया है कि वह बीसीसीआई द्वारा जारी गाइडलाइंस पर टिके रहेंगे। इस बाबत बोर्ड को मांजरेकर की ओर से यह दूसरा ईमेल भेजा गया है। मांजरेकर ने लिखा है, 'बीसीसीआई के आदरणीय सदस्यों, आशा है आप सभी ठीक होंगे। आपको पहले भी मेरी ओर से वह ईमेल मिला होगा जिसमें मैंने कॉमेंटेटर के रूप में अपनी भूमिका के बारे में बताया था। अब जब आईपीएल की तारीखों का ऐलान हो चुका है तो बीसीसीआई.टीवी जल्द ही अपने कॉमेंटरी पैनल का चयन करना। आपके द्वारा तय किए गए गाइडलाइंस के तहत काम करने में मुझे बहुत खुशी होगी। आखिरकार हम आपके प्रॉडक्शन के तहत ही तो काम कर रहे हैं। पिछली बार शायद इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह स्पष्टता नहीं थी। धन्यवाद, सादर।'
  
गावसकर कॉमेंट्री के लिए यूएई जाएंगे
इस बीच महान बल्लेबाज सुनील गावसकर टीवी कॉमेंटेटर की अपनी भूमिका निभाने के लिए यूएई जाएंगे। इससे पहले, यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि 71 साल के हो चुके गावसकर ब्रॉडकास्टर से मुंबई से ही 'वर्चुअल कॉमेंटरी' के लिए कह सकते हैं।
 

The post संजय मांजरेकर ने BCCI से किया कॉमेंटरी पैनल में शामिल करने का अनुरोध appeared first on Bhavtarini.