

नई दिल्ली। एक ओर जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को 21 जुलाई की वर्चुअल रैली से भाजपा पर हमला बोल रही थीं तो दूसरी ओर फुटबॉल जगत के जाने-माने चेहरे मेहताब हुसैन, मशहूर गायिका ऋद्धि बंद्योपाध्याय, स्कूल संचालिका दीपशिखा आदित्या, ऑल इंडिया क्रिकेट रिसर्च इंस्टीच्यूट के संस्थापक टीएन मन्ना और दक्षिण दमदम नगर पालिका में विपक्ष के नेता माकपा पार्षद शिशिर बल ने भाजपा का दामन थाम लिया।

मशहूर फुटबॉलर मेहताब हुसैन पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए हैं और उन्होंने देश की सेवा करने की इच्छा जताई. मेहताब (34 साल) देश के प्रमुख क्लबों से खेलते रहे हैं जिसमें ईस्ट बंगाल और मोहन बागान भी शामिल हैं. उन्हें पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य मुख्यालय में सदस्यता सौंपी।

मिडफील्डर के रूप में खेलने वाले मेहताब ने राजनीति में आने के बाद कहा कि वह देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इन मुश्किल परिस्थितियों में देश की सेवा करना चाहता हूं, इसलिए मैंने भाजपा से जुड़ने का फैसला किया।’ बता दें कि इस मौके पर मशहूर गायिका ऋद्धि बंद्योपाध्याय समेत कई लोग बीजेपी में शामिल हुए।
Herald