
खेल डेस्क। स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली जैसे क्रिकेटरों को पछाडक़र 21वीं सदी की भारतीय टेस्ट टीम के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी घोषित किए गए हैं।
विजडन ने रवीन्द्र जडेजा को गेंद, बल्ले और फील्डिंग में अहम योगदान के लिए ये स्थान दिया है। विजडन की इस सूची में रवीन्द्र जडेजा को दूसरा स्थान मिला है। जबकि इस सूची में पहला स्थान श्रीलंका के पूर्व महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को मिला है।
टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली को 18वां और वनडे में छठा नंबर मिला है। जबकि अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड बना चुके सचिन तेंदुलकर को एकदिवसीय क्रिकेट में 22वां स्थान मिला है। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में 8वें स्थान पर रखा गया है।
आश्चर्य की बात ये है टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को क्रिकेट के इस फॉर्मेट की सूची में जगह नहीं दी गई है।