Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी ने बचाई तड़प रही चिड़िया की जान, बेटी जीवा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान के अलावा मैदान के बाहर भी हमेशा चर्चा में रहने वाले महेंद्र सिंह धौनी ने अपने नए लुक के कारण सुर्खियों में है। वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर धोनी के फैंस को उम्मीद थी कि इस साल IPL में माही धूम मचाएंगे, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से मौजूदा आईपीएल सत्र अनिश्चितकाल के लिए टल गया। धोनी हमेशा कुछ ऐसा कर देते हैं की उनके कड़ोरों फैंस उनके लिए पागल हो जाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की धोनी इस समय रांची में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान धोनी की पत्नी साक्षी ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें धोनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ समय बिताते नजर आए। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट से मंगलवार को एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें वह बता रही हैं कि किस तरह उनके पिता ने एक चिड़िया की जान बचाई। जिसकी तस्वीरें आप इस पोस्ट में देख सकते है।

चिड़िया की जान बचाने की पूरी कहानी अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की है जीवा ने अपने इंस्टाग्राम पर चिड़िया के साथ धोनी की 4 फोटो शेयर करते हैं बताया कि आज मैंने अपने लोन में चिड़िया को बेसुध पड़े देखा मैंने जोर से चिल्लाकर पापा और मम्मी को बुलाया और फिर पापा ने चिड़िया को हाथ में लिया उसे थोड़ा पानी पिलाया।

कुछ देर बाद चिड़िया ने आंख खुली और इससे हम बहुत खुश हैं पोस्ट में जीवा ने आगे लिखा हमने टोकरी में कुछ पत्तियां रखकर उसमें चिड़िया को बिठा दिया मम्मी ने बताया कि वह क्रिम्सन-ब्रीस्टेड बार्बेट है इसे कॉपर स्वीट भी कहते हैं।



Herald