Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट की दुनिया का अगला 'विराट कोहली' होगा ये खिलाड़ी, नाम जान हैरान होंगे आप

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस के कारण लंबे समय तक ठप्प रहने के बाद आखिरकार मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स को कप्तानी दी है. जो रूट निजी कारणों से मैच नहीं खेलेंगे।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बेन स्टोक्स की नेतृत्वक्षमता की तुलना विराट कोहली के साथ करते हुए कहा है कि यह ऑलराउंडर जो रूट की गैरमौजूदगी में आठ जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथम्प्टन में शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में टीम की कमान संभालेगा तो ‘शानदार कप्तान’ साबित होगा।


विराट कोहली की तरह है। वह जो भी करते हैं उसमें शत प्रतिशत देते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह शानदार कप्तान साबित होंगे।टीम में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्राड, जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड के अलावा आल राउंडर स्टोक्स और क्रिस वोक्स शामिल हैं. स्पिन विभाग में जैक लीच के बजाय स्पिन गेंदबाज डॉम बेस को तरजीह दी गई. बेस को ट्रेनिंग के दौरान शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम में शामिल किया गया.



Herald