

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या पापा बन गए हैं। हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक को बेटा हुआ है। हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर फैन्स से यह खुशखबरी शेयर की। हालांकि हार्दिक ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इसके बावजूद उनके बेटे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

आपको बता दे की इंस्टाग्राम पर इसे अब तक 27 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 87 हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। वहीं ट्विटर पर इसे 2.3 लाख से लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 11 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किए हैं। 18 हजार से ज्यादा लोगों ने उनके बेटे की इस तस्वीर को रिट्वीट भी किया है।

हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता बनने की खुशखबरी देते हुए लिखा, 'हम अपने बेटे को पाकर धन्य हो गए.' हार्दिक पंड्या के पिता बनने की खबर जानकर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया. पंड्या के तमाम फैंस और टीम इंडिया ने क्रिकेटर्स उन्हें जीवन की इस नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.
Herald