
खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के पूर्व महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का आज 84वां जन्मदिन है। आज ही दिन यानी 28 जुलाई, 1936 को बारबाडोस में जन्में सर गैरी सोबर्स ने अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के 93 मैचों 8032 रन बनाने के साथ ही 235 विकेट भी हासिल किए हैं। उन्होंने 26 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं।
वेस्टइंडीज के पूर्व महान ऑलराउंडर का नाम बॉलीवुड की एक अभिनेत्री के साथ भी जुड़ चुका है। वो अभिनेत्री और कोई नहीं अंजू महेंद्रू थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 1967 में हुई थी। उस समय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर आई थी।
खबरों के अनुसार, उस समय सोबर्स और अंजू के प्यार के चर्चे मशहूर हुए थे। बताया जाता है कि दोनों आपस में शादी करने वाले थे, लेकिन अंजू के परिवार को इस रिश्ते से नाराजगी होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। खबरों के अनुसार, अंजू और सोबर्स की सगाई भी हो गई थी।