Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खुशखबरी: अब इस साल हो सकेगा आईपीएल का आयोजन!

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। अच्छी खबर ये है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवम्बर में होने वाला टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के स्थगित होने से इस साल आईपीएल के आयोजन की संभावना बन गई है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बोर्ड ने वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से टी-20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला किया है। आईसीसी बोर्ड ने टी-20 विश्व कप को एक साल के लिए स्थगित कर दिया है।

आईसीसी के इस फैसले के बाद अब आईपीएल का 13वां संस्करण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के लिए 26 सितम्बर से सात नवम्बर तक की गैर आधिकारिक विंडो निर्धारित की है।

गौरतलब है इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।